Jump to content

Page:Jamunā laharī.pdf/127

From Wikisource
This page has been proofread.

१४: भक्तभावन

तो आँखियां नीकी कहत। भरी अनी की षात।

हिय वेधत कसकत नहीं। भीतर धसकत जात॥८९॥


काजर की का जर हती। जो द्रग सोभ बढाय।

द्रग ये अनुपमते प्रभा। काजर की सरसाय॥९०॥


रवि किरन हूँ ते अधिक। तुब इक चितवन तेज।

ओट भये हू हिय जरे। बुझे न किय जल सेज॥९१॥


रोकि रोकि रो रोकि री। ये गजबीले नैन।

पल में कतल करें हियो। ऐसे देखें मैं न॥९२॥


तीरथ के जे फल यिमल। ते नित तो द्रग तीर।

तीरथ के सब समर के। पले न कछु तदवीर॥९३॥


किते मरे केते मरत। किते साल ये साल।

अँखियाँ तेरी ही भई। पर खेली ब्रजबाल॥९४॥


क्या लाली कोयेन की। क्या कजरारी रेख।

क्या अलबेली आँख ये। ओ चितवनि अनिमेख॥९५॥


अघखुलियाँ ओखियाँन की। अलसनियाँसु चितोन।

अनियाँ वनियाँ पेनियाँ पैनियाँ। नहिं भेदनियाँ कौन॥९६॥


क्या जाने किहि लगन में। रचे गये तो नेन।

लाख लाख विधि करत विधि। ऐसे और बनेन॥९७॥


ये इठलाहट की भरी। अलबेली अँखियान।

निरखि निरखि नचि है न ख्रज। करें राखि तू म्यान॥९८॥


सुंदरता शशि ते खतम। मषुर पियूष परे न।

खूबी नेनन की खतम। करो तिहारे नेन॥९९॥


प्यारी लोचन ब्रह्म में। मन लय ह्वेवो भुक्ति।

नजर ओर यें जात नहिं। होत जगत तें मुक्ति॥१००॥

                        इति श्री द्रगशतकं सम्पूर्ण