जानकी नाथ सहाय करें जब
From Wikisource
जानकी नाथ सहाय करें जब कौन बिगाड़ करे नर तेरो .. सुरज मंगल सोम भृगु सुत बुध और गुरु वरदायक तेरो . राहु केतु की नाहिं गम्यता संग शनीचर होत हुचेरो .. दुष्ट दु:शासन विमल द्रौपदी चीर उतार कुमंतर प्रेरो . ताकी सहाय करी करुणानिधि बढ़ गये चीर के भार घनेरो .. जाकी सहाय करी करुणानिधि ताके जगत में भाग बढ़े रो . रघुवंशी संतन सुखदायी तुलसीदास चरनन को चेरो ..